मातृ छाया उन नवजात शिशुओं का आश्रय स्थल है जिनकी माताओं ने उनको जन्म देते ही किन्ही कारणों से अपने नवजात शिशुओं को परित्याग कर दिया। ऐसी दंपती जिन्हें औलाद का सुख प्राप्त नहीं होता है, वे इन बच्चों को गोद लेकर अपने सुने जीवन में खुशियां लाकर इनको माता पिता का प्यार और परवरिश देते हैं। सेवा भारती द्वारा संचालित इस आश्रय से अब तक 129 परिवारों को सुख प्राप्त हुआ है, वहीं इन बच्चों को माता पिता की छत्र छाया प्राप्त हुई है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गोविद शितूत ने बताया कि विगत चार वर्षो से रोटरी क्लब के द्वारा यहां सेवा दी जा रही है। जहां मातृ छाया स्थानीय देशव्यापी सेवा का कार्य कर रही है वहीं विश्वव्यापी सेवा की संस्था रोटरी क्लब भी उनको सहयोग दे रही है। आज भी नौनिहालों के लिए दूध, चादर, बिस्किट ड्राइंग सामग्री एवं पूर्व अध्यक्ष स्वरुप चंद जैन के सहयोग से नगद राशि सेवा भारती, मातृ छाया के संस्थापक संरक्षक सुधाकर कोंडापुरकर को प्रदान की गई। 92 वर्षीय सुधाकर कोंडापुरकर का रोटरी के पूर्व अध्यक्ष स्वरूप चंद जैन द्वारा श्रीफल व शाल देकर उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। रोटरी क्लब के सचिव जयंत कुमार थोरात ने बताया कि मातृ छाया कई शिशुओं का घर रहा है, जिन्हें अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों और दूसरी कई जगह में छोड़ दिया जाता है।

इन शिशुओं का मातृछाया द्वारा पालन पोषण किया जाता है। साथ ही नि:संतान दंपती को उचित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से शिशुओं को गोद लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मातृछाया ने निराश्रित शिशुओं और नि:संतान दंपतियों के बीच की खाई को दूर किया है। ओवर द रेन बो स्कूल के छोटे छोटे नन्हें मुन्ने बच्चो के साथ खेलकूद, कहानी, डांस आदि का आनंद उठा कर उन्हें बाल, लाली पॉप, खिलौनो आदि का उपहार दिया गया। छात्र छात्राओं व शिक्षिकाओं की उपस्थिति में शाला की प्राचार्या पूजा बडघरे को टेड़ी बेयर और बॉल्स स्कूल में बच्चों के खेलने हेतु उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्लब के सचिव जयंत कुमार थोरात, एन सी मोरयानी, अंजली शितूत, पूजा थोरात, एम पी आनंद, अनिल दास, चंपालाल साहू भी उपस्थित थे। स्कूल संचालक पूजा एवं आकांक्षा ने रोटरी के सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031