बठिंडा। मुक्तसर रोड पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सनमदीप सिंह वासी कोटभाई गांव जिला मुक्तसर के तौर पर हुई है. मृतक युवक की 2 दिन पहले शादी हुई थी। वह अपनी शादी में किराए पर ली शेरवानी को बठिंडा में वापस देकर घर जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक दूल्हा सनमदीप सिंह पंजाब सरकार के राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर पदस्थ था. शादी के लिए उसने बठिंडा से एक शेरवानी किराए पर ली थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद सनमदीप शेरवानी वापस करने अपनी स्विफ्ट कार से दुकान पर गया और शाम को घर की ओर लौट रहा था।
शादी के दो दिन बाद ही हुई दूल्हे की मौत…जानें क्या है पूरा मामला…
Related Posts
Add A Comment



















