बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही ससुर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध था। ससुर को दोनों के अवैध संबंध के बारे में जानकारी थी। ससुर दोनों के बीच में बाधक बन रहा था। वहीं ससुर को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की पूरी साजिश रची। पहले दोनों ने प्लानिंग रची। फिर बाद में महिला किसी बहाने से ससुर को अपने साथ लेकर बाहर गई। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर घात लगाकर बैठे उसके प्रेमी से ससुर पर हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। वहीं अब पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के लिए चुनौती बना हत्या का मामला
बता दें कि पूरा मामला नरसेना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर का है। यहां 15 दिसंबर की सुबह गांव के ही पोखर में नत्थू सिंह (65) का शव बरामद हुआ था। नत्थू सिंह की चाकू और ईंट से हमला कर हत्या की गई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं मामला दर्ज करने के बाद पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करना चुनौती था। इसके लिए पुलिस ने गांव के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज के वीडियो में 14 दिसंबर की रात को नत्थू सिंह अपनी छोटी बहू के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की छोटी बहु को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने के लिए महिला ने हत्या का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की बहु और उसके प्रेमी जान मोहम्मद निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।
ससुर बन रहा था अवैध संबंधों में बाधा
स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि नत्थू सिंह की छोटी बहु का जान मोहम्मद निवासी मुजफ्फरनगर से अवैध संबंध था। दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी उसके ससुर को लग गई थी। ससुर नत्थू सिंह दोनों के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। इसके बाद नत्थू सिंह की छोटी बहु ने अपने प्रेमी जान मोहम्मद के साथ मिलकर ससुर की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत 14 दिसंबर 2023 की रात को नत्थू सिंह की बहु ने सिर्फ नत्थू सिंह को छोड़कर बाकी सभी परिजनों को नशीली चाय पिला दी। बाद में अपने ससुर को अपने साथ लेकर घर से गांव के बाहर की तरफ चली गई। इसी दौरान प्रेमी जान मोहम्मद पहले से ही छुपा बैठा था। ससुर को देख दोनों ने मिल नत्थू सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव की पोखर में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पति फेरी लगाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31