देहरादून: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग अफेयर की खबरों पर उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने चुप्‍पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर चिराग पासवान संग वायरल हो रही तस्‍वीर पर आरुषि का स्‍पष्‍ट कहना है कि वे उनके बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं। लोजपा नेता के आवास पर मुलाकात के दौरान उन्‍होंने उनको एक पुस्‍तक भेंट की थी। इसे लोगों ने शादी का कार्ड समझ लिया। इसके बाद अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

आरुषि निशंक एक फिल्‍म अभिनेत्री और प्रोड्यूसर हैं। एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में उन्‍होंने कहा- मैं एक ट्रोलिंग मैटिरियल बन चुकी हैं। मुझे लोग किसी भी समय ट्रोल कर देते हैं। पब्लिक फिगर होने का बहुत नुकसान झेलना पड़ता है। गौरतलब है कि आरुषि निशंक शादीशुदा हैं। 24 फरवरी, 2015 को उनकी शादी कारोबारी अभिनव पंत के साथ हुई थी।

बाबा बागेश्‍वर से मुलाकात के बाद भी हुई थीं ट्रोल

आरुषि निशंक को इससे पहले बाबा बागेश्‍वर से मुलाकात के बाद निगेटिव प्रतिकियाओं का सामना करना पड़ा था। आरुषि ने कहा कि इस ट्रोलिंग की वजह से उनको बहुत दुख हुआ था। मैं सिर्फ पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री से मुलाकात करने पहुंची थी और लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया।

कई म्‍यूजिक एलबमों में कर चुकी हैं काम

आरुषि निशंक के सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह ट्रेंड कत्‍थक डांसर और TEDx स्‍पीकर भी हैं। उनका ‘वफा ना रास आई’ नाम से एक म्‍यूजिक एलबम भी आया था जिसकी बहुत चर्चा हुई थी। यह गाना जुबिन नौटियाल ने गाया था और आरुषि निशंक ने इसमें अभिनय किया था। इसके अलाव वह ‘लाइफ हिल गई’ और ‘मेजर निराला’ जैसी फिल्‍में भी बना चुकी हैं।

40 साल की आरुषि निशंक पंडित बिरजू महाराज की शिष्‍या रह चुकी हैं। वह स्‍पर्श गंगा अभियान से जुड़ी रही हैं वह देहरादून स्थित हिमालयन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल की चेयरपर्सन भी बताई जाती हैं। उन्‍होंने ‘गंगा अवतरण’ जैसी प्रस्‍तुतियों की कोरियोग्राफी की है।

कोटद्वार में हुआ जन्‍म

आरुष‍ि निशंक का जन्‍म 17 सितंबर, 1986 को उत्‍तराखंड के कोटद्वार में हुआ था। उनकी मां कुसुम कांता पोखरियाल और दो बहनें श्रेयशी निशंक और विदुषी निशंक हैं। पति अभिनव पंत कारोबारी हैं। दोनों की शादी 11 साल पहले हुई थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30