रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रात के साथ ही अब सुबह-सुबह व दोपहर के वक्त भी ठंड बढऩे लगी है। अंबिकापुर में तो शीतलहर के हालात बन गए है, साथ ही बस्तर संभाग के भी कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के हालात है। गत दिनों अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे वाली है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। जनवरी में तो प्रदेश के और भी कई क्षेत्रों में शीतलहर के हालात बन सकते है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी व शुष्क ठंडी हवाओं के आने का सिलसिला बढऩे लगा है। इसके चलते ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढऩे लगी है। सुबह-सुबह व रात के साथ ही शाम के वक्त भी ठंड बढ़ी है। अगले 24 घंटों में ठंडी व शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31