सोने की वैश्विक और घरेलू कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजारों में भी कीमतें अच्छी-खासी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 3170 रुपये की गिरावट के साथ 1,24,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2950 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2410 रुपये की गिरावट के साथ 93,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के घरेलू हाजिर भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में यह बुधवार सुबह 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई1,24,5801,14,20093,450
मुंबई1,24,5801,14,20093,440
दिल्ली1,24,7301,14,35093,590
कोलकाता1,24,5801,14,20093,440
बेंगलुरु1,24,5801,14,20093,440
हैदराबाद1,24,5801,14,20093,440
केरल1,24,5801,14,20093,440
पुणे1,24,5801,14,20093,440
वडोदरा1,24,6301,14,25093,490
अहमदाबाद1,24,6301,14,25093,490
जयपुर1,24,7301,14,35093,590
लखनऊ1,24,7301,14,35093,590

MCX पर भी टूटे सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 12 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 533 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 0.48 फीसदी या 698 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.24 फीसदी या 8.50 डॉलर की गिरावट के साथ 3,582.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.15 फीसदी या 5.51 डॉलर की गिरावट के साथ 3,551.34 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.14 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 41.20 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.15 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 40.81 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30