रायपुर ।  नववर्ष 2024 आने में बस आठ दिन का समय है। इस वर्ष नववर्ष के स्वागत में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की गति और ज्यादा होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और हवा की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाएंगे। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर से आने वाली ठंड हवाओं के प्रभाव से अब प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ते जा रही है। अब ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड जबरदस्त बढ़ गई है। कुछ क्षेत्रों में तो लोगों को अलाव तापते भी देखा जा सकता है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं राजनांदगांव में तो ठंड जबरदस्त बढ़ गई है, यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031