कवर्धा। झाड़-फूंक की आड़ में एक बाबा ने 19 वर्षीय युवती से रेप किया है. युवती के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में इस मामले की शिकायत की। मामले को गंभीर से लेते हुए आरोपी बाबा कृष्णा जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। दरसअल, पीडि़त युवती राजनांदगांव जिले की रहने वाली है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में जानकारी मिली तो पीडि़ता अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची। जहां आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में ले गया. जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी पिलाया. उसके बाद युवती बेहोश हो गई। जिसके बाद कृष्णा जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
झाड़-फूंक कराने पहुंची युवती को बाबा ने एक कमरे में ले गया और उसके बाद…
Previous Articleछत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल धान विक्रय पर प्रति एकड़ साढ़े 25 हजार का अतिरिक्त लाभ
Next Article प्रदेश में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का स्वागत
Related Posts
Add A Comment



















