बिलासपुर । खनिजो के अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज अमला लगातार कार्यवाही कर रहा है। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने पर 26 दिसम्बर को खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्यवाही की गई।

ग्राम भिलौनी तहसील मस्तुरी क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे 5 वाहनों को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त 5 ट्रेक्टर में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त ग्राम मोपका तहसील बिलासपुर क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी ईट उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि रू. 1,05,300/- जमा कराया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31