मध्य प्रदेश  ठंड व कोहरे से जनजीवन ही नहीं ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। हालात यह है कि घने कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है। इसके कारण ट्रेन 4 से 16 घंटे देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई है। समय पर आने वाली ट्रेनें अब लोगों को घंटों इंतजार करा रही है। हालात यह है कि आनलाइन राइट टाइम या कितनी देरी से ट्रेन पहुंचेगी यह देखकर जो लोग स्टेशन पहुंच रहे हैं। उन्हें भी इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेन कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनों के आने पर कई गाड़ियों को आउटर पर खड़ा कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली से ग्वालियर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रिशेड्यूल कर दिया गया है। इसके चलते यह ट्रेन 16 घंटे 58 मिनट की देरी से शनिवार की सुबह दिल्ली से रवाना होगी। इसके कारण भोपाल से आने वाली वंदे भारत भी 14 घंटे 36 मिनट की देरी से आएगी।शताब्दी पौने पांच घंटे देरी से चलीएक्सप्रेस गाड़ियां देरी से चल रही है, इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस कोहरे के कारण 4 घंटे 45 मिनट देरी से चली। भोपाल से आने वाली शताब्दी भी इतनी ही देरी से रात 12 बजे स्टेशन पर पहुंची।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031