टोक्यो। जापान ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। खबरों के मुताबिक नए साल के पहले दिन, सोमवार को उत्तरी मध्य जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक निगाता प्रांत का काशीवाकी शहर से 40 सेंटीमीटर दूर था भूकंप का केंद्र, रिपोर्ट के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है। जापान ने पश्चिमी इलाकों में सिलसिलेवार भूकंप के झटकों के बाद सोमवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा और आसपास के प्रान्तों में भूकंप आने की सूचना दी, जिनमें से एक की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 मापी गई है। जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके टीवी ने चेतावनी दी कि सुनानी आने के बाद समुद्र में पानी की धार 5 मीटर (16.5 फीट) तक पहुंच सकती है और लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की इमारत की चोटी पर भागने का आग्रह किया गया है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031