दुनिया जब नए साल का जश्न मना रही थी उस दौरान जापान के लोग परेशानी से जूझ रहे थे. सोमवार को 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से जापान की धरती बुरी तरह से कांप गई. इस घटना में करीब 48 लोगों की मौत हो गई और 155 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं. ये जानकारी एनएचके वर्ल्ड ने दी. एक दिन में 155 भूकंप के झटके जापान में महसूस किए गए. यूनाइटेड जूलॉजिकल सर्वे के मुताबिक यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर इशिकावा प्रान्त के नोटो प्रायद्वीप पर आया. भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया. जापान में धरती हिलते ही इमारतें ढह गईं, आग लग गई और पूर्वी रूस तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई, जबकि जापान के तटीय इलाकों में रह रहे लोगों का वहां से चले जाने का आदेश दिया गया.
भूकंप के बाद 100 से ज्यादा घर जलकर राख
बता दें कि मध्य जापानी शहर वाजिमा में सोमवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद भीषण आग लग गई, इस घटना में 100 से ज्यादा दुकानें और घर जलकर राख हो गए, ये जानकारी एनएचके वर्ल्ड की तरफ से दी गई.
जापान में भूकंप से अब तक 48 की मौत…. आग से 100 से ज्यादा घर और दुकानें राख…
Related Posts
Add A Comment



















