सूरजपुर: पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया हैं। पुलिस ने हत्या के संबंध में जो खुलासे किये हैं वह बेहद हैरान करने वाले हैं। पुलिस का दावा हैं कि कत्ल की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बीवी और बीवी के बॉयफ्रेंड ने मिलकर अंजाम दिया था। नाजायज रिश्ते और बेवफाई के चादर में लिपटी यह पूरी वारदात सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले का हैं। पुलिस ने दोनों कातिलों को हिरासत में ले लिया हैं। दोनों के खिलाफ हत्या मामला भी दर्ज कर लिया हैं ।दरअसल सूरजपुर पुलिस को बुधवार को नमदगिरी गांव के खेत में एक शख्स की लाश मिली थी। पूछताछ और जाँच में मृतक की पहचान नमदगिरी के ही रहने वाले सुनील देवांगन के तौर पर की गई। पूछताछ में जानकारी मिली कि सुनील देर शाम अपने घर से निकला था लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश खेत से बरामद की गई। लाश को देखने पर यह हत्या मालूम हो रहा था। चोट के निशान भी लाश पर पाए गए इस तरह यह प्रकरण हत्या से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को तलब किया। हत्या की जाँच को लेकर जब मृतक की पत्नी से सवाल-जवाब हुए तो वह लगातार अपना बयान बदल रही थी। पुलिस ने जब गहराई से जाँच की तो पता चला इस वारदात को खुद पत्नी ने ही अंजाम दिया था। कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने सारी कहानी बयां कर दी। बयान के मुताबिक़ इस वारदात को उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मृतक पति सुनील उसके नाजायज रिश्ते के बीच आ रहा था लिहाजा उसने पति को रास्ते से हटाने की यह खौफनाक साजिश रची थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031