रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माडिय़ा चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के प्रथम बस्तर आगमन पर पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से किया गया आत्मीय स्वागत
Previous Articleबेडरूम में कोबरा… घर से निकलने लगे एक के बाद एक कई सांप
Next Article खाद्य अधिकारी ने जप्त किया 140 बोरा अवैध धान
Related Posts
Add A Comment



















