हर रोज सुबह उठने के बाद जब आपको बढ़ती ठंड का एहसास होता होगा, तो आप एक बार जरूर सोचते होंगे कि आज ऑफिस नहीं जाता हूं। मगर हर किसी को ऑफिस तो जाना ही पड़ता है। ऐसे में सबको अपने बचपन की याद आती है कि बचपन ही सही था। जिस दिन ज्यादा ठंड होती थी, स्कूल से छुट्टी ले सकते थे। मगर अब हर रोज इतनी ठंड के बीच ऑफिस जाना पड़ता है। इसी बीच एक महिला ने वीडियो बनाते हुए बताया कि इतनी ठंड में भी ऑफिस जाने के फायदे बताया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
महिला ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला कहता है कि, ‘इतनी ठंड में तो आज मन ही नहीं कर रहा था, ऑफिस जाने का। लेकिन फिर पता चला कि ऑफिस जाने के फायदे ही इतने है। हर रोज सुबह फ्री का नाश्ता मिल जाता है। इसके अलावा दिन में कभी भी सैंडविच खा सकते हैं। और पिछले 1-2 महीने से मैंने कोई सुगर, ग्रीन टी और टिशू पेपर खरीदे ही नहीं है, ऑफिस से मिल जाते हैं। तो ये सब फायदा है ऑफिस आने का, काम तो घर से भी हो जाता है।’
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर corporateeworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, मुझे भी ऐसी जगह जॉब चाहिए। खबर लिखे जाने तक वीडियो 3.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये गूगल का ऑफिस है। दूसरे यूजर ने पूछा- ये कौन सा ऑफिस है? एक यूजर ने लिखा- मैं भी रोज खाती हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे को इस ऑफिस में जॉब दिला दो बस। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31