राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कलेंडर 2024 का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अपने अपने अस्थाई पहुना निवास पर किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा राज्य के कर्मचारियों को 1जनवरी 24 से केन्द्र के समान 4% महंगाई भत्ता देने तथा स्वास्थ विभाग में 23 वर्षों से पदोन्नति से वंचित कुष्ठ सेवा के कर्मचारियों को नियमों में एक बार छूट देकर पदोन्नत करने ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रमऊ लाल सारवा, संयुक्त महामंत्री जी आर बसोने, टी आर देवांगन, रिखीराम साहू, खुमान सिंह ठाकुर, हरिसिंह राणा,डा विनोद वर्मा, ओ पी पाल, बोधीराम निषाद, सऊद अंसारी, धर्मेंद्र पटनायक सी पी देवांगन डी एन साहू तिलक देवांगन रंजना ठाकुर रंजिता मिश्र नागेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.