देश की राजधानी में एक बच्चे से कुकर्म और सिगरेट से दागने का दिल दलहाने वाला मामला सामने आया है। घटना मध्य दिल्ली के करोल बाग की है। यहां एक खाली पड़े क्लिनिक के अंदर एक व्यक्ति ने दो महीने से अधिक समय तक 11 वर्षीय लड़के से कुकर्म किया और उसे सिगरेट से दागा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 48 वर्षीय आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीडि़त के पड़ोसी आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह अपराध 26 दिसंबर को उस समय सामने आया जब बच्चे के परिवार के सदस्यों ने उसके निजी अंगों से खून बहता पाया। अधिकारी ने कहा, उन्होंने उससे रक्तस्राव के बारे में पूछा लेकिन बच्चा डरा हुआ था और उसने आपबीती नहीं सुनाई। जब रक्तस्राव नहीं रुका तो परिवार के लोगों ने लड़के को 30 दिसंबर को मध्य दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने कहा, बहुत पूछने के बाद, उसने अपने परिवार के सदस्यों को बताया कि नवंबर से आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और उसे प्रताडि़त किया।
क्लिनिक में मिले जले हुए सिगरेट के टुकड़े
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बच्चे को सिगरेट से भी दागा। एक अन्य अधिकारी ने कहा, क्लिनिक में कई जले हुए सिगरेट के टुकड़े पाए गए, जहां दो महीने तक कथित यातना और यौन उत्पीडऩ का कृत्य किया गया था।
11 साल के बच्चे के साथ अधेड़ कर रहा था गलत काम…बहुत डरा हुआ था बच्चा… ब्लीडिंग नहीं रुकी तब हुआ ये सनसनीखेज खुलासा…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















