रायपुर । रायपुर में एक युवक को पार्टी सॉन्ग पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग महंगी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत खाली खोखे भी बरामद किए हैं। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 30 साल का लाली उर्फ लखविंदर सिंह कबीर नगर के अविनाश प्राइड में रहता है। बुधवार को लखविंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में नजर आ रहा है कि पार्टी गाने की धुन बज रही है। वीडियो में युवक हंसते हुए रौब झाड़ के अंदाज में आसमान में कई राउंड फायरिंग कर रहा है। घटनास्थल पर आसपास मल्टी स्टोरी बिल्डिंग भी हैं, जहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। आरोपी की फायरिंग से बिल्डिंग में मौजूद किसी व्यक्ति के साथ बड़ा हादसा होने की भी संभावना थी। वीडियो जब रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के पास पहुंचा, तो उन्होंने फौरन एएसपी पश्चिम जयप्रकाश बढ़ई और सीएसपी आजाद चौक मयंक गुर्जर को आरोपी पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद कबीर नगर पुलिस थाने की टीम को आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। पुलिस अब आरोपी का लाइसेंस कैंसिल करने की भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी लखविंदर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ गोली के खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी का लाइसेंस कैंसिल करने की भी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031