छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति अलग अलग जगहों पर करेंगे ,पौधारोपण 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा हैं ,जिसका तैयारी पूरे देश में जोर शोर से अपने अपने स्तर पर चल रहा हैं , रा जी का मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत देश के साथ ही पूरे विश्व के हिन्दू समुदाय मे भारी उमंग व उत्साह हैं । वैसे भी अयोध्या का राम मंदिर पूरे विश्व समुदाय के लिये राष्ट्रीय एकता का प्रतिक बनने जा रहा हैं , इस मंदिर के निर्माण मे हिन्दू ,मुस्लिम,सिक्ख ,इसाई सभी समुदाय के लोगो ने अपना भरपूर सहयोग दान स्वरूप किये हैं । भगवान श्री राम जी का आदर्श जीवन चरित्र हम सब मानव के जीवन के लिये त्याग ,स्नेह ,प्रेम मेहनत ,संघर्ष ,भक्ति व भाइचारे की भावना से हमें आगे बढने के लिये सदैव प्रेरणा मिलता रहता हैं , भगवान श्री राम ने अपने जीवन काल मे अपने शिक्षा दीक्षा अपने गुरूजनो के साथ आश्रम ,वनो ( जंगलो ) में प्राप्त कियें ,वही अपने शादी के बाद राज सिंहासन को त्याग कर अपने पूज्य पिता दशरथ जी के आज्ञा को मानते हुये अपने चौदह वर्ष का वनवास के लिये जंगलो की ओर प्रस्थान किये और अपने इस चौदह वर्ष के वनवास मे अलग अलग जंगलो में अपना समय बिताये ,इस दौरान वे अपने छोटे भाई लक्ष्मण व माता सीता के साथ वनों से ही प्राप्त फल फूल व कंदमूल खाकर अपना स्वस्थ व सुखी पूर्वक चौदह साल का समय बिताये । आज भी हमें स्वस्थ व निरोगी रहने के लिये ऐसे ही जंगलो से प्राप्त होने वाले शुद्ध फल फूल व औषधि युक्त कंद मूलो का ही जरुरत हैं ,जो हमे नहीं मिल पा रहा हैं । पर आज के आधुनिक व वैज्ञानिक युग में भौतिक सुख सुविधा व संसाधन जुटाने के लिये हमारे प्राकृतिक जंगल व पहाडो को हमारे देश के आजादी के बाद से उसका आंधाधून दोहन करते आ रहे हैं जिससे दिन प्रतिदिन उसका रकबा कम होते जा रहे हैं ,पर्यावरण चक्र दूषित हो रहा हैं ,प्राकृतिक आपदा बाढ ,तूफान , भूकंप व अचानक भूस्खलण की घटना घटित होने की आहट सुनाई दे रहा हैं,जिससे लाखो लोग मारे जा रहे हैं बावजूद शासन प्रशासन व समाज आज अपने कुंभकर्णी नींद से जाग ही नही पा रहा हैं , मानो वे प्राकृतिक आपदा आने से अनजान से ही हैं । हमे हर हाल में हमारे प्राकृतिक जंगलो व पहाड का संरक्षण करना ही होगा तभी हमारे मानव जीवन के साथ ही पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवधारी स्वस्थ व सुखपूर्वक रह पायेंगे । अलग अलग जगह करेंगे पौधारोपण 22 जनवरी को छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति के सदस्यो के द्वारा अलग अलग स्थानो पर पौधारोपण करेंगे । समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू व वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा ,परस साहू सर के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक शाला ,बजरंग पारा अमलेश्वर ,शिक्षक जय प्रकाश साहू के नेतृत्व मे शासकीय प्राथमिक शाला धमनी ,विकासखंड पलारी ,जिला बलौदाबजार ,कौशल वर्मा जी के नेतृत्व में शासकीय मैट्रिक बालक छात्रावास कोटागाँव ,ब्लाक डौंडी ,जिला बालोद ,दानी साहू के नेतृत्व में जिला बिलासपुर,कुलदीप धीवर बस्तर ,उधो साहू के नेतृत्व में कुम्हारी दुर्ग में पौधारोपण किया जायेगा , समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ,गीता लाल साहू ,संजू साहू ,प्रभू यादव ,ने कहा कि लोगो को ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण के कार्यो से जोडते हुये हमारे जीवन दायनी प्राकृतिक धरोहर जंगलो , पर्वतो व नदियों का संरक्षण करना हैं ,क्योकि इनके संरक्षण के बिना सुखद जीवन की परिकल्पणा करना बेइमानी ही होगा ,इस लिये हमे हर हाल में ज्यादा से ज्यादा पेड पौधे लगाना ही होगा ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031