Trending: इटली के टस्कनी में मशहूर वाइन कंपनी मार्केसे एंटिनोरी के गोदाम से करीब 5 मिलियन यूरो (लगभग 54.29 करोड़ रुपये) की 30 हजार रेड वाइन बोतलें चोरी हो गईं. इसका खुलासा बीती सोमवार सुबह कर्मचारी के गोदाम पहुंचने पर हआ, जिसके बाद कंपनी के एक प्रतिनिधि ने इसे इटली के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी वाइन चोरी बताया.

विदेश भेजने के लिए पैक था माल

रॉयटर्स के मुताबिक, चोरी की यह घटना पिछले वीकेंड कॉर्टोना स्थित वेयरहाउस में हुई. सीसीटीवी फुटेज में कुल 7 नकाबपोश चोरों को देखा गया, जिन्होंने पहले अलार्म सिस्टम को बंद किया और फिर वाइन के बॉक्सों को दो ट्रकों में लादकर फरार हो गए. एएफपी के हवाले से कंपनी ने बताया कि यह उनका सबसे बड़ा गोदाम है, जहां दुनियाभर में भेजने के लिए वाइन को पैक करके रखा गया था. लेकिन उसे डिस्पैच करने से पहले ही चोरों ने उसे चुरा लिया.

तीन तरह की रेड वाइन्स हुई चोरी

एएफपी के मुताबिक, चोरों ने कंपनी की सबसे महंगी रेड वाइन चुराई है, जिसमें Tignanello, Solaia, Guado al Tasso शामिल हैं. इन बोतलों की कीमत 120 से 130 यूरो के बीच होती है. रॉयटर्स ने बताया कि अकेले सोलाया ब्रांड की ही 8 से 10 हजार बोतलें चोरी हुई हैं. ये सभी प्रीमियम रेड वाइन हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक अपने शोकेज में भी रखते हैं.   

1385 से वाइन बना रही इस कंपनी ने दुनिया भर के अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि वे अनऑथराइज्ड लोकेशन्स से वाइन खरीदने से बचें.

इटली में बढ़ रही वाइन चोरी की वारदात

रॉयटर्स के मुताबिक, इससे पहले जुलाई महीने में मोंटाल्सिनो की बानफी वाइनरी में भी ऐसी ही चोरी हुई थी. इसके बाद पिछले महीने सितंबर में उत्तरी पीडमोंट इलाके से बैरोलो वाइन की 3000 बोतलें चुराई गई थीं. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी क मदद से आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30