मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट (नेशनल एलिजिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की तैयारी कर रही छात्रा की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. 24 वर्षीय छात्रा सितापुर की रहने वाली थी और लखनऊ में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी. छात्रा, फैमिली फ्रेंड के साथ बालकनी में खड़े होकर सिगरेट और शराब पी रही थी, पार्टी के दौरान छात्रा का पैर बालकनी से फिसला और 9वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत हो गई.
नशे में धुत थी छात्रा
छात्रा सुशांत गोल्फ सिटी के एक अपार्टमेंट में अपने फैमिली फ्रेंड के साथ पार्टी कर रही थी. पुलिस ने जानकारी दी कि छात्रा मंगलवार को अपनी फैमिली फ्रेंड के साथ पार्टी करने के बाद अपार्टमेंट के बालकनी में अपने दोस्त के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थी. इस दौरान वह शराब के नशे में थी और सिगरेट पी रही थी. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई. ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
सुसाइड या मर्डर की भी जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त नहीं थे और न ही शरीर पर ऐसे कोई निशान था, जिससे देखकर लगे कि गिरने से पहले किसी तरह का संघर्ष हुआ हो. हालांकि, परिवार ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है. फिर भी पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से घटना की जांच कर रही है. पुलिस जल्द घटना को लेकर परिजनों के अलावा उसके दोस्तों से भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने उसके साथ पार्टी की थी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31