अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंच रहे हैं. बीते दिन (23 जनवरी) करीब 5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए. इस दौरान भारी भीड़ उमडऩे के चलते कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं. हालांकि, जल्द ही पुलिस-प्रशासन ने हालात को कंट्रोल कर लिया. इसलिए कल के हालात से सबक लेते हुए आज (24 जनवरी) यूपी सरकार ने अयोध्या आने वाले अति विशिष्ट लोगों से एक अपील की है.
सरकार की ओर से कहा गया कि अति विशिष्ट मेहमान अभी 10 दिनों तक अयोध्या ना आएं. अगर आएं तो प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को बता कर ही आएं. ताकि, उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया हो पाएं. अभी क्राउड बहुत ज्यादा है. ऐसे में अति विशिष्ट मेहमानों को 10 दिनों के लिए अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करना होगा.
यूपी सरकार के मुताबिक, राम नगरी में असाधारण भीड़ को देखते हुए, वीआईपीज और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आग्रह किया जाता है कि वे आगामी 7 से 10 दिनों में अयोध्या धाम की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या उत्तर प्रदेश सरकार को सूचित करें. यह अग्रिम सूचना सभी संबंधित लोगों की सुविधा और आराम के लिए महत्वपूर्ण है. सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद. वहीं, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि राम भक्तों को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31