रायपुर। वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में 13487 करोड़ 4 लाख 91 हजार 207 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। यह चालू वित्‍तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट है। इसमें राज्‍य सरकार की अयोध्‍या श्रीराम लला दर्शन योजना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, धान उत्‍पादक किसानों को अंतर की राशि देने के लिए अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपये रखा गया है।
वहीं, राज्‍य में प्रोजेक्‍ट टाइगर 3 करोड़ 4 लाख रुपये, डॉ. खूबचंद बघेल स्‍वास्‍थ्‍य सहायकात योजना के लिए 350 करोड़, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय 70 करोड़ और यूनिटी माल की स्‍थापना के लिए 19 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए 40 करोड़ रुपये देने का प्रस्‍ताव है।
पहला अनुपूरक- 60317502977
दूसरा अनुपूरक- 129927098800
तीसरा अनुपूरक- 134870491207

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031