रायपुर। उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में भाजपा सरकार आने के बाद से बीते आठ सप्ताहों में बस्तर के हालात में आए बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब पूरा प्रशासन वहां है। आने वाले दिनों में बस्तर में ‘लाल सलाम’ नहीं, ‘जय श्री राम’ सुना जाएगा।
गृहमंत्री शर्मा ने सदन में कहा कि बस्तर में आठ हफ़्तों में 47 मोबाइल टावर लगाए गए। आठ हफ़्तों में 35 किलोमीटर रोड बनी। आठ हफ़्तों में 10 नये कैंप खोले गए। आठ हफ़्तों में हैलीकॉप्टर की नाइट लैंडिंग फेसिलिटी शुरू हुई। बस्तर में हम विकास के कैंप खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभी सिलगेर गया था, वहां के एक पारा में पिछले एक साल से बिजली नहीं है। सिलगेर के बच्चे डॉक्टर-कलेक्टर बनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश को चुनौती देने वाले मुद्दे को दस फ़ीट नीचे ज़मीन में धँस जाना चाहिए और यहां हम भाजपा-कांग्रेस कर रहे हैं। ये वही टेकुलगुडम है, जहां घुसना आसान नहीं था। अब वहाँ कैंप खुल गया है। टेकुलगुड़म में कैंप खुला तो वहां जाना आसान हुआ है। हम अब पूर्ववर्ती की तरफ़ जाएंगे। हम अंदरूनी इलाक़ों में कैंप खोल रहे हैं, कैंप खुलेंगे तो कॉन्फ़्लिक्ट होगा। हमारा प्रयास नक्सलवाद को ख़त्म करने का है।
आने वाले दिनों में बस्तर में ‘लाल सलाम’ नहीं, ‘जय श्री राम’ सुना जाएगा… सदन में गृहमंत्री शर्मा ने दी बस्तर के हालात में आए बदलाव की जानकारी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















