ईओडब्ल्यू में सीजीपीएससी की एफआईआर पर मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

रायपुर। पीएससी घोटाला मामले में ईओडब्लू की एफआईआर के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा, आज CGPSC महाघोटाले के आरोपी पूर्व अधिकारियो एवं नेताओं पर ईओडब्ल्यू ने एफ़आईआर दर्ज कर दी है। इस महाघोटाले में अपने भविष्य की बलि देने वाले मेरे सभी बच्चो को आश्वस्त करता हूं कि आपके साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा। साय ने आगे लिखा, गुनहगार बचेंगे नहीं, हम आपकी प्रतिभा का सौदा करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पीएससी भर्ती गड़बड़ी मामले में तत्कालीन पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव समेत कुछ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि 11 मई 2023 को सीजी पीएससी 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था। इसमें 171 पदों पर पीएससी ने भर्ती की थी, जिसमें 15 लोगों का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि मेरिट लिस्ट में पीएससी चेयरमैन के रिश्तेदारों और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के करीबियों को जगह मिली है। इसके बाद लोक सेवा आयोग आरोपों के घेरे में थी और बीजेपी के नेता ननकी राम कंवर ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने 18 लोगों की नियुक्ति को रोकने के आदेश दिए थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31