आमतौर पर तो सोशल मीडिय पर डांस या फिर लड़ाई-झगड़े के वीडियो ज्यादा वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी मैसेज का स्क्रीनशॉट या फिर कोई पत्र वायरल हो जाता है। इसमें लिखे मैसेज इतने मजेदार होते हैं कि लोग भी कमेंट सेक्शन में मजे लेने के लिए पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक लेटर वायरल हो रहा है जो 50 रुपये के नोट पर लिखा गया है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या लिखा है?
अमित जी के लिए लिखा पत्र
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे पोस्ट में आपको 50 रुपये का एक नोट नजर आएगा जिस पर कुछ संदेश लिखा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि इस पर क्या लिखा है? 50 रुपये के इस नोट पर लिखा है, ‘प्रिय अमित जी, मेरी शादी 29 मई को है, मुझे अपने साथ भगा ले चलो। तुम्हारी जानु।’ पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल पोस्ट को इंस्टाग्राम पर funny_hindi_post0 नाम के पेज से शेयर किया गया है जिसे 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वायरल पोस्ट देखने के बाद अमित नाम के ही एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मेरे को नहीं चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अमित जी की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा तरीका है। एक अन्य यूजर ने लिखा- फोन ही कर देती बहन। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31