रायपुर । आगामी दिनों में पूरे देश में लोकसभा चुनाव होना है जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों ने भी मैदान में उतरकर जनता के बीच पैठ बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इन सब के बीच आज छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी दी। सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले ने मीडिया को सबोधित करते हुए बताया कि मतदाता सूची का आज अंतिम प्रकाशन किया गया। इस बार लोकसभा चुनाव में 2.05 करोड़ से ज्यादा मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए 11 लोकसभा सीट में 24,109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कुल मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि 20,513, 253 लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में 10180405 पुरुष पर 10332115 महिला मतदाता हैं। जबकि पिछले विस चुनाव से 1.20 लाख मतदाता ज्यादा हुए। कुल मतदाताओं में से 577184 नए मतदाता पहली बार वोट करेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के वोटर 203226 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि भारत में सामान्य तौर पर हर पांच साल बाद लोक सभा चुनाव होते हैं और अभी तक कुल 17 चुनाव हो चुके हैं। अगली यानी 18वीं लोक सभा के लिए वर्ष 2024 के अप्रैल-मई में चुनाव प्रस्तावित है। भारतीय संसद के दो सदन हैं- राज्य सभा और लोक सभा। राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव विधायक और सांसद करते हैं, इसलिए इसे ऊपरी सदन भी कहते हैं जबकि लोक सभा के सदस्यों का चुनाव मतदान के द्वारा सीधे जनता करती है। इसलिए लोक सभा के चुनाव को आम चुनाव भी कहा जाता है। लोक सभा चुनाव 2024 में भी 543 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसमें भाजपा और कांग्रेस प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टियां होंगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में जीत से उत्साहित भाजपा लोकसभा इलेक्शन 2024 में भी विजय का दावा कर रही है, वहीं विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के बैनर तले साझा उम्मीदवार देकर सत्ताधारी पार्टी को चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही है। पिछली लोक सभा के लिए चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई 2019 के बीच संपन्न हुए थे और 18 वीं लोक सभा के लिए भी वर्ष 2024 में इन्हीं तारीखों के आसपास चुनाव कराने की घोषणा निर्वाचन आयोग कर सकता है।


Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031