रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की राजनांदगांव इकाई ने एक सप्ताह तक पूर्ण लॉकडाउन करने की मांग की है। इस आशय का पत्र चेम्बर द्वारा कलेक्टर को प्रेषित किया गया है।

प्रेषित में पत्र में लिखा गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण शहर में दहशत फैल चुकी है। आज की विकट स्थिति में संक्रमण की चरम स्थिति के कारण छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज यह मांग करता है कि कल से ही तत्काल 7 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगा कर कोरोना की चैन को तोड़ा जाये, क्योंकि आज सामुदायिक संक्रमण की भयावह स्थिति निर्मित हो चुकी है। अत: लॉकडाउन का सबसे सही समय आज ही है। चेम्बर ने कहा है कि सात दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगा कर सैकड़ों लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।


















