भारत को ऋषि-मुनियों का देश कहा जाता है। यहां पर साधु-संतों का लोग बहुत ही आदर-सत्कार करते हैं। उन्हें पूज्य मानते है। कहा जाता है कि ये साधु-संत ही होते हैं जो भगवान और भक्तों के बीच पुल बनकर काम करते हैं। भगवान के लिए कठोर तपस्या करते हैं। दिन-रात उनकी उपासना में लगे रहते हैं। ऐसे में वे आम इंसान से काफी अलग होते हैं। हाल में ही इसका उदाहरण वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। जहां लोग एक पहाड़ पर चढ़ने के लिए रस्सी का इस्तेमाल कर रहे थे और पिर भी वह नहीं चढ़ पा रहे थे। वहीं, उनके बगल से गुजर रहा एक साधु देखते ही देखते नंगे पैरों से पहाड़ चढ़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बिना किसी सहारे पहाड़ पर चढ़ गया साधु
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस पहाड़ पर ट्रैकिंग के लिए लोग यहां अक्सर आते रहते हैं। लोग रस्सी के सहारे पहाड़ पर चढ़ते हैं, जिसमें वे पूरी मेहनत करते हैं। ऐसे ही ट्रैकिंग के लिए आए कुछ लोग पहाड़ पर रस्सी के सहारे चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे नहीं चढ़ पा रहे हैं। तभी उनके बगल में एक साधु दिखता है और वह पहाड़ चढ़ना शुरू करता है। देखते ही देखते वह साधु नंगे पैर ही खटाखट पहाड़ पर चढ़ जाता है। साधु को इस तरह से पहाड़ चढ़ते हुए देख लोग काफी हैरान हैं।


वीडियो देख लोगों ने किया कुछ ऐसा रिएक्ट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 65 मलियन व्यूज़ और 5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। कई लोगों ने कहा कि पहाड़ पर जो लोग रहते हैं उन्हें वहां पहाड़ चढ़ने की आदत भी हो जाती है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ऐसा तब होता है जब आपके पास दुनिया का बोझ न हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे तो मैं भी चढ़ सकता हूं बताओं कहां चढ़ना है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31