पत्नी के श्राद्ध पर एक पति ने ऐसा काम किया कि वो दूसरे लोगों के लिए एक मिसाल बन गया है। हुआ यूं कि गुजरात के सूरत जिले में एक रिटायर्ड अधिकारी ईश्वरभाई रांदेरी ने पत्नी के श्राद्ध के लिए श्मशान को एक लाख रुपए का दान दिए है। इससे गरीबों को शव जलाने के लिए मुफ्त लकड़ी की सुविधा मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड ईश्वरभाई रांदेरी की पत्नी की 28 जुलाई 2018 को मौत हो गई थी। द्वितीय श्राद्ध पर ईश्वर भाई ने श्मशान को एक लाख रुपए दान देने का फैसला किया और बुधवार को ईश्वर ने कुरुक्षेत्र श्मशान भूमि ट्रस्ट को एक लाख रुपए का चेक दिया। ट्रस्टी कमलेश भाई के अनुसार यहां गैस से शवदाह करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता, लेकिन लकड़ी से जलाने पर रुपए खर्च होते हैं। दान से मिली रकम से गरीबों के शव को जलाने के लिए मुफ्त में लकड़ी दी जाएगी। अब तक 70 से अधिक लोग श्मशान को दान दे चुके हैं। इससे श्मशान में अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी तरह पहले मोटा वराछा के एक युवक ने अपनी पत्नी की कैंसर से मौत होने के बाद शोकसभा में रक्तदान शिविर आयोजन किया था। जिसमें 114 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया था। साथ ही पत्नी की कैंसर से मौत होने पर अन्य मरीजों को समय पर इलाज मिल सके इसके लिए कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए एक फाउंडेशन की योजना भी बनाई। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031