रायपुर । रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। चुनाव में संकल्प पैनल और संगवारी का दबदबा रहा। संकल्प पैनल से अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रफुल्ल ठाकुर रायपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष और संदीप शुक्ला उपाध्यक्ष बने है। वही संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी ने जीत दर्ज की।संकल्प पैनल से कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव बमलेश्वर (अरविंद) सोनवानी की जीत हुई है। बता दें कि 5 साल बाद रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ। पहली बार जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कराया गया। चुनाव में 5 पैनल से 6 पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर थे। प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला था।मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें संकल्प पैनल से अध्यक्ष बने प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष बने संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष बने रमन हलवाई वही संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर को संयुक्त सचिव के लिए तृप्ति सोनी को 232 तो वही अरविंद सोनवानी को 194 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन हलवाई को 218 वोट मिले। वहीं महासचिव पद के लिए डॉ वैभव शिव पांडेय को 198 वोट मिले इस तरह संकल्प पैनल और संगवारी पैनल के दो-दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

संकल्प पैनल अध्यक्ष- प्रफुल्ल ठाकुर- जीते कुल प्राप्त मत- 237उपाध्यक्ष- संदीप शुक्ला- जीतेकोषाध्यक्ष- रमन हलवाई- जीते

संगवारी पैनल महासचिव- वैभव शिव पांडेय- जीतेसंयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी- जीते

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031