टीवी की दुनिया में श्रीकृष्ण के नाम से फेमस रहे एक्‍टर नीतीश भारद्वाज अचानक से फिर चर्चा में हैं। भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश ने अपनी जुड़वां बेटियों की सुरक्षा की मांग करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्‍नर को एक ईमेल की है। ईमेल पर भेजी गई अपनी शिकायत में उन्‍होंने अपनी IAS पत्‍नी के खिलाफ शिकायत की है। बता दें कि उनकी पत्‍नी मध्‍य प्रदेश कैडर की आईएएस ऑफिसर हैं और पति पत्‍नी के बीच फैमिली कोर्ट में पहले से केस चल रहा है। बताया जा रहा है नीतीश की शादी अब टूटने की कगार पर है।

भोपाल पुलिस ने नीतीश की शिकायत पर क्‍या कहा
भोपाल पुलिस कमिश्‍नर ने नीतीश द्वारा शिकायत किए जाने की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि नीतीश भारद्वाज और उनकी वाइफ स्मिता भारद्वाज के बीच फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा है। फिलहाल उन्‍होंने भोपाल की महिला एडिशनल डीसीपी को इस मामले की जांच सौंप दी है।

नीतीश को बेटियों से नहीं मिलने दे रहीं उनकी पत्‍नी
पुलिस को भेजे गए शिकायती लेटर के मुताबिक साल 2009 में नीतीश और स्मिता की शादी हुई थी। इसके बाद इन्‍हें दो जुड़वां बेटियां पैदा हुईं। उनकी बेटियां 11+ उम्र की हो चुकी हैं। नीतीश के मुताबिक उनकी वाइफ के बुरे व्‍यवहार के कारण और बाद में तमाम प्रयासों के बाद भी अब उनकी शादी टूटने की कगार पर है, जिसकी कानूनी प्रक्रिया फैमिली कोर्ट में चल रही है। फिलहाल उनकी पत्‍नी स्मिता भोपाल में तैनात हैं और नीतीश को अपनी बेटियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में नीतीश भारद्वाज ने अपनी दोनों बेटियों की सुरक्षा की मांग करते हुए कानूनी सहायता मांगी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031