नयी दिल्ली। एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह अपने दोस्तों के बीच में उसकी बहन को लेकर बातें किया करता था। आरोपी ने मृतक को उसे कई बार समझाइश दी थी, लेकिन उसके नहीं मानने पर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजकर 56 मिनट पर शाहबाद डेयरी पुलिस को प्रह्लादपुर के पास एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस जब वहां पहुंची तो जल संयंत्र के सामने हरित क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) गौरव शर्मा ने कहा व्यक्ति का गला किसी धारदार हथियार से कटा था और उसके पास से आईडी कार्ड भी बरामद नहीं हुआ। बाद में मृतक की पहचान 26 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ राज के रूप में हुई, जो शाहबाद डेयरी की जेजे कालोनी का निवासी था। उन्होंने बताया कि शाहबाद डेयरी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर अरमान तथा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि अरमान की बहन के साथ धर्मेंद्र के प्रेम संबंध थे और वह अपने दोस्तों से इसके बारे में बात किया करता था। अरमान को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने धर्मेंद्र को ऐसा करने से मना किया लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031