दुनियाभर में चोरी के कई मामले सामने आते हैं. कई बार छोटे- मोटे चोर घरों के सामने से गमले तक चुरा ले जाते हैं तो हंसी आती है लेकिन क्या कोई किसी का अंडरवीयर चुराएगा? दरअसल, फुकेट के पटोंग में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां कुछ औरतें घर के आगे सूख रहे अंडरगार्मेंट्स चोरी किए जाने से परेशान हो गई हैं.
हालांकि, चोरी इस महीने की शुरुआत में हुई थी लेकिन इस सप्ताह इसे तब सार्वजनिक किया गया जब चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद से कई सारी औरतें आगे आईं और बताया कि उनके साथ भी ये हो रहा है. पुलिस अब इस चोर को ढूंढने में जुटी है.
थाइलैंड के पुलिस अधिकारी अब इन सीसीटीवी की मदद से ही चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है. औरतों ने बताया कि इस चोर ने हमारी ब्रा और निक्कर तक चोरी किए हैं. मिस जा नाम की एक महिला ने बताया कि सबसे पहले 3 मार्च को ये चोरी हुई थी.
महिलाओं से बात करने के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि सीसीटीवी में दिखा नीली टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स वाला चोर अब तक औरतों के घरों के बाहर से लगभग £17.50 (1,846 रुपये ) की आधा दर्जन ब्रा और लगभग £22 (2,321 रुपये) की 15 जोड़ी पैंटी चुरा चुका है. द फुकेत न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इन कपड़ों को सूखने के लिए रखा गया था.
जा ने कहा- यह बहुत परेशान करने वाला है. मैं अपने अंडरवियर को दोबारा कमरे के सामने लटकाने की हिम्मत नहीं कर पा रही, डर है कि वे फिर से चोरी हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि पुलिस अपराधी को पकड़े क्योंकि इससे यहां रहने वाले सभी लोगों के लिए बहुत चिंता और परेशानी पैदा हो गई है.’ इधर, पुलिस ने कहा है की कि वे खौफनाक अपराधी को पकड़ने के लिए आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे थे. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031