रायपुर । छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अब रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश देगी। इसका मतलब यह हुआ कि, रामनवमीं के दिन सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे। बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन के आग्रह पर सरकार ने रामनवमीं को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि, बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर रामनवमीं जैसे त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उधर, चेट्री चंड महोत्सव पर पहले ऐच्छिक अवकाश मिलता था। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इसे सामान्य अवकाश घोषित किया था। जीएडी ने इसका भी आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031