IPL 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एमएस धोनी ने एक बार फिर से फैंस के दिल जीत लिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पहले बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी की दमदार बल्लेबाजी के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। एमएस धोनी की बल्लेबाजी का फैंस इस मैच में बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, फैंस का ये इंतजार पहली पारी के आखिरी ओवर में खत्म हो गया।
आखिरी ओवर में माही का तूफान


एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए तब आए जब आखिरी ओवर के चार गेंद बचे हुए थे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 200 रन के करीब को थी, लेकिन उसे पार करना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा था। धोनी ने इन चार गेंदों पर लगातार तीन छक्के और एक डबल लेकर चार गेंदों पर 20 रन बनाए। धोनी की इस पारी को देखकर फैंस काफी हैरान हो गए। इस ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी ने इस मैच में 500 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। धोनी इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
धोनी के लिए बेहद खास है ये मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस मुकाबले में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। एमएस धोनी और उनके करोड़ों फैंस के लिए यह मुकाबला इसलिए बेहद खास हैं क्योंकि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 250वां टी20 मैच खेल रहे हैं। धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन एमएस धोनी बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं और उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में दे दी है। इसके अलावा इस मैच में जैसे ही धोनी ने पहला छक्का जड़ा वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह चेन्नई के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31