नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) सांसदों और NCPI सांसदों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से आग्रह किया कि डिबेट में हिस्सा लीजिए. उन्होंने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ हूं. उन्होंने कहा कि NDA एक परिवार है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा के नए चुने गए एनडीए के सांसदों के साथ मुलाकात की थी. 

संसद की डिबेट में हिस्सा लेने की अपील 

पीएम मोदी ने NCPI और शिवसेना शिंदे गुट के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक के दौरान कहा कि एनडीए एक परिवार है. उन्होंने कहा कि हम घटक पार्टियों के साथ हैं. पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद के डिबेट में हिस्सा लीजिए. संसद के इतिहास को पढ़िए, जानिए और उसे समझिए. पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद में इतिहास को लेकर बहुत सारा मैटेरियल है. डिबेट की तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल करिए. पीएम मोदी ने कहा कि अपने राज्यों के विकास के लिए काम करिए. राज्य आगे बढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा. 

मैं आपके साथ हूं..

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ हूं. उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी से शिवसेना में शामिल हुए सांसदों को भरोसा दिलाया कि एनडीए एक परिवार है. उन्होंने कहा कि हम घटक पार्टियों के साथ हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा और सभी को मौका दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि वह एनडीए के सिर्फ एक घटक पार्टी नहीं बल्कि हर सांसद के साथ हैं. पीएम ने कहा कि एनडीए के हर सांसद के साथ खड़ा हूं. आपको किसी की चिंता करने जरूरत नहीं करनी चाहिए. 

पार्थ पवार से अलग मुलाकात, मां का हालचाल पूछा 

पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान एनसीपी (अजित) के नेता पार्थ पवार से अकेले में मुलाकात की. उन्होंने पूछा पार्थ माता जी कैसी हैं, उनका ख्याल रखना. पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार की सेहत के बारे में पार्थ पवार से पूछा. पीएम मोदी ने पार्थ से मराठी में बातचीत की. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930