गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। तभी सामने ट्रेलर में जाकर घुस गई। इस हादसे में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अस्पताल ले जाने के वक्त दम तोड़ दिया। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था।
Next Article पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए थम गया प्रचार
Related Posts
Add A Comment



















