एंग्री रैंटमैन के नाम से मशहूर लोकप्रिय स्पोर्ट्स यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण बेंगलुरु में यूट्यूबर की मौच हुई। फुटबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों पर अपनी विशिष्ट कमेंटरी शैली के लिए प्रसिद्ध साहा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बेंगलुरु के नारायण कार्डियक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। अचानक हुई उनकी मौत ने उनके परिवार और उनके चाहने वालों को काफी परेशान किया है।
हार्ट की सर्जरी बात बिगड़ी हालत
हार्ट की सर्जरी के बाद एक महीने से अधिक समय तक सोशल मीडिया पर वो अनुपस्थित रहे, जिसके बाद उनके पिता ने एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया था कि साहा आईसीयू में थे और ठीक होने की राह पर थे। दुर्भाग्य से, कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रयासों के बावजूद, उनके निधन से दो दिन पहले उन्होंने इलाज के प्रति रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया था।
परिवार की ओर से जारी किया गया संदेश
उनके परिवार ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘गहरे दुख और खेद के साथ, हम आज सुबह अभ्रदीप साहा उर्फ एंग्रीरेंट मैन के दुखद और असामयिक निधन की घोषणा करते हैं। उनकी मौत सुबह 10.30 बजे हुई। उन्होंने अपनी ईमानदारी, हास्य और अटूट भावना से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनकी बहुत याद आएगी। हम उनके जाने पर शोक मना रहे हैं, आइए हम उस खुशी को याद करें जो उन्होंने हमारे जीवन में लाई थी और उन यादगार पलों को याद रखें जो हमने एक साथ साझा किए थे। एक समय में एक प्रेरक परिवर्तन।’
कौन हैं अभ्रदीप साहा
19 फरवरी, 1996 को कोलकाता में जन्मे अभ्रदीप साहा ने सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी संख्या में फॉलोअर्स बना लिए थे। उनके यूट्यूब चैनल, ‘एंग्री रैंटमैन’ के 481k सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 119k फॉलोअर्स हैं। चेल्सी के कट्टर समर्थक साहा को 2017 में इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब के बारे में उनके वायरल ‘नो पैशन, नो विजन’ बयान के बाद प्रसिद्धि मिली।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031