हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अधिकतर वीडियो में तो लोग डांस या फिर लड़ाई करते हुए ही नजर आते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें कपल अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। मगर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो लड़कियों ने रोड को ही WWE का अखाड़ा बना डाला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के अलग ही कमेंट आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
क्यों हुआ विवाद?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ -साफ दिख रहा है कि कैसे दो लड़कियां बीच रोड पर लड़ना शुरू कर देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ये दोनों आपस में बहस करती हैं और फिर अचानक से दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को बालों से पकड़ कर लड़ने लगती हैं। इस दौरान सड़क पर खड़े लोग भी देख रहे होते हैं। लेकिन लड़कियां दोनों जमकर अपनी गुत्थम-गुत्था को जारी रखती हैं। वीडियो में लिखे कैप्शन के अनुसार दोनों लड़कियों में यह विवाद कौन बेहतर डांस करता है को लेकर हुआ।
कहां किया गया शेयर


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को “फेस्ट के दौरान दो कॉलेज लड़कियों के बीच कौन बेहतर डांस करता है को लेकर कलेश” के कैप्शन के साथ शेयर किया गया। अब जब ये वीडियो बहुत तेजी से फैल रहा है तो यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिआएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा,”अरे वोटिंग करवा लेती लड़को से, इसमें लड़ने की क्या जरूरत थी,” वहीं एक अलग यूजर ने लिखा, “नोच डालो एक दूसरे के बाल…पटको उठा-उठा के…और मारो।” एक और यूजर ने लिखा, “डांस का पता नहीं! कलेश माई डोनो बेस्ट है।” ऐसे ही बहुत से यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट किए। इस वीडियो को खबर लिखे जानें तक 180 हजार व्यू मिल चुके हैं। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031