सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ ना कुछ नया वायरल होता ही रहता है। किसी दिन आपको मेट्रो में लड़ते लोगों का वीडियो दिख जाएगा। तो किसी दिन कोई ऐसा वीडियो नजर आएगा जिसमें शख्स अपना टैलेंट दिखा रहा होगा। हमारे कहने का मतलब है कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते ही रहते हैं। किसी पोस्ट को देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है तो कोई पोस्ट लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोटो वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस पोस्ट में क्या लिखा है।
आपने आजतक शादी के कई कार्ड देखे होंगे। हर शादी के कार्ड पर लोगों को निमंत्रण देने के लिए अलग-अलग बातें या फिर मजेदार लाइन लिखी होती है। अभी इंस्टाग्राम पर एक शादी के कार्ड की ही फोटो वायरल हो रही है। इस कार्ड पर एक लाइन लिखी है जिसे पढ़ने के बाद आप हंसने लगेंगे। कार्ड पर लिखा है, ‘भेज रहा हूं स्नेह निमंत्रण प्रियवर तुम्हे बुलाने को, हे मानस के राजहंस तुम भूल जाना आने को।’ हर कार्ड में लिखा होता है कि, तुम भूल ना जाना आने को मगर इस कार्ड में लिखा है, तुम भूल जाना आने को। एक छोटी सी गलती के कारण इस कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
इस फोटो को इंस्टाग्राम पर sweet_aatma143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में फोटो के अलावा लिखा है, ‘शादी का कार्ड आया है, समझ नहीं आ रहा है जाऊं या नहीं।’ खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 6.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे भाई साफ-साफ आने को मना किया है तु्म्हारा, अभी भी जाने का इरादा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे मैं तो बिना बुलाए चला जाता हूं, आपको कार्ड आ तो गया। तीसरे यूजर ने लिखे- ये ना बुलाने का कार्ड है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है कार्ड छापने वाले को पैसा नहीं दिया। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031