मुंबई । लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। ये खबरे सामने आते ही आग की तरह फैल गई है। इस खबर ने प्रशंसकों और सह-कलाकारों को समान रूप से चौंका दिया है। गुरुचरण सिंह भारतीय टेलीविजन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। रोशन सिंह सोढ़ी को उनके किरदार की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रियता मिलती रही है। शो छोड़ने के बाद भी लोग उन्हें भूल नहीं पाए। वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और अपनी लाइफ अपडेट साझा करते रहते थे, लेकिन अब चार दिनों से उनका कोई नया पोस्ट भी सामने नहीं आया है।
गुरुचरण सिंह के बुजुर्ग पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है, ‘मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर गया था। वह न ही मुंबई पहुंचा, न ही वह घर लौटा है और उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है!’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031