‘ये है मोहब्बतें’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस ने डेली सोप ‘शुभ शगुन’ शो के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शो के निर्माता ने उनका उत्पीड़न किया है. यही वजह है कि वो कुछ महीनों से बीमार और परेशान चल रही हैं.
कृष्णा मुखर्जी ने ‘शुभ शगुन’ के निर्माता को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि शो पर उनका अनुभव काफी भयानक रहा है, जिस कारण वो डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रही हैं. वो लिखती हैं- मुझमें कभी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन मैंने फैसला किया कि अब इसे अब और अपने अंदर नहीं रखूंगी. मैं मुश्किल दौर से गुजर रही हूं और पिछला डेढ़ साल मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.
‘मैं परेशान हूं और जब मैं अकेली होती हूं तो दिल खोलकर रोती हूं. ये सब तब शुरू हुआ, जब मैंने दंगल टीवी के लिए अपना आखिरी शो शुभ शगुन करना शुरू किया. ये मेरी लाइफ का सबसे बेकार फैसला था.’
कृष्णा कहती हैं कि उन्होंने दूसरों की बातें सुनकर ये शो करने का फैसला किया था. पर वो इसे नहीं करना चाहतीं. उन्होंने कहा- प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह ने मुझे कई बार परेशान किया है. मैं बीमार थी और उन्होंने मुझे मेकअप रूम में ही बंद कर दिया. वो मेरे मेकअप रूम के दरवाजे को पीट रहे थे. ऐसा लगा जैसे वो इसे तोड़ देंगे, वो भी तब जब मैं कपड़े बदल रही थी. मुझे फीस भी नहीं मिल रही थी. इसलिये मैंने शूटिंग ना करने का फैसला किया.
निर्माता से मिली धमकियां
कृष्णा ने बताया कि उन्हें निर्माता से धमकियां भी मिल रही हैं. धमकियों की वजह से उन्होंने कुछ ना बोलने का फैसला किया था. एक्ट्रेस इस हादसे से इतना डर गई हैं कि अब वो दूसरे प्रोजेक्ट करने से बच रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें पांच महीने का भुगतान नहीं किया गया है. वो प्रोडक्शन हाउस और दंगल चैनल के पास भी गईं, लेकिन लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. कृष्णा बताती हैं कि उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन इस मामले में कोई कुछ ना कर सका. अब वो खुद को टूटा और अरसुक्षित महसूस कर रही हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031