रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, ओला गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 24 घंटे के बाद तापमान में दो-तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक बारिश की संभावना रहेगी। आज रविवार और सोमवार को प्रदेश के एक दो जगह पर गलत चमक के साथ वज्रपात ओले गिरने और आधार चलने की संभावना है।
राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031