रायपुर । प्रदेश में एक बार फिर वर्षा का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर व दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शनिवार काे एक से पांच सेमी की वर्षा दर्ज की गई। वहीं, रविवार को फिर से मौसम इसी तरह के रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व मध्य छतीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा होने की भी संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ चलने के भी आसार हैं। वहीं, राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। इसी बीच शनिवार को राजधानी सहित रायपुर व बिलासपुर संभाग में मौसम सामान्य रहा। तेज धूप की वजह से राजधानी के लोगों ने तपिश महसूस भी की।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल… मध्य व उत्तर में वर्षा के आसार…
Previous ArticleBIG BREAKING छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक…
Related Posts
Add A Comment



















