अमलेश्वर. छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने अंचल में लोगों को अलग-अलग शुभ अवसरो पर बादाम की पौधे भेंट करते आ रहे हैं जैसे शादी समारोह, शादी सालगिरह , बच्चों का जन्म उत्सव एवं अपने प्रिय जनों के मृत्यु , शोक के समय उनके स्मृति में भी बादाम की पौध भेंट कर उनके स्मृति को संजोये रखने एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए एक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं. इसी कड़ी में अमलेशवर डीह निवासी संतोष साहू के पुत्र हेमंत साहू (दद्दू) एवं पुत्रवधू वेनिका साहू को उनके विवाह शादी समारोह में उपहार में बादाम के पौधे भेंट कर उक्त पौधे को उचित जगह लगाकर उसका संरक्षण करने के लिए नव दंपति को प्रोत्साहित किया , नव दंपति हेमंत ( दद्दू ) एवं वेनिका साहू ने प्रसन्नचित मन से बादाम की पौधे को उचित जगह लगाकर उसका संरक्षण करने का भरोसा दिलाए हैं , इस बीच छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ने बताया कि अभी तक 1000 ,नव दंपतियों को समिति के द्वारा बादाम की पौधे भेंट किए जा चुके हैं स्वच्छ पर्यावरण हम सब की नैतिक जिमेमेदारी बनता हैं । इस शादी समारोह में जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज ( मोनू )साहू ,मोहन साहू (प्रबंधक जिला सहकारी बैंक ) ,श्री राम अवतार साहू पूर्व मंडी सदस्य , संतोष साहू , कामता साहू , भीषम साहू ,सोनू साहू रमेश साहू ,सोहन साहू त्रीभुवन साहू , पालण साहू , कमल साहू ,भूषण साहू ,पुरूषोत्तम साहू , खोम लाल साहू ,श्रीमति दुलारी साहू , श्रीमति संगीता साहू ,कुणाल साहू सहित बड़ी संख्या में मेहमान उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31