What's Hot

राजस्थान में कोटा के जोरावरपुरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी समारोह में आए परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब 3 वर्ष की मासूम धूप में खड़ी कार के अंदर चली गई और कार लॉक हो गई. इसके बाद दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई. सभी बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते कार के पास पहुंची और कार में बैठ गई. कार लॉक हो गई. वह 2 घंटे तक कार के अंदर रोती रही. आवाज देती रही. शादी समारोह में डीजे बज रहा था, इस वजह से कोई सुन नहीं पाया. दो घंटे बाद माता-पिता ने बच्ची को तलाशना शुरू किया. वे गाड़ी के पास आए तो गाड़ी में बेटी बेहोश पड़ी थी. इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हेड कॉन्स्टेबल भरतराज गुर्जर ने बताया कि 3 साल की मासूम बालिका की कार में दम घुटने से मौत हुई है. विज्ञान नगर निवासी प्रदीप नागर और उनकी पत्नी व दो बच्चियां खातौली थाना इलाके के जोरावरपुरा गांव में शादी में शामिल होने गए थे, जहां यह घटना हुई. इस मामले में परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है. बालिका के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है.
बच्ची के पिता प्रदीप ने कहा कि मुझे लगा कि बेटी पत्नी के साथ है, जबकि पत्नी ने भी यही सोचा कि बच्ची मेरे साथ है. इसी के साथ हम शादी समारोह में व्यस्त हो गए. 2 घंटे बाद शाम करीब 5 बजे जब पत्नी से बेटी के बारे में पूछा तो इसके बाद हम ढूंढ़ने लगे. हम दोनों कार के नजदीक पहुंचे, तो बेटी कार में बेहोश थी. उसे इटावा के अस्पताल ले गए, तब तक सांस थम चुकी थी. चार मई को ही बच्ची का जन्मदिन मनाया था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031