छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव सह अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (प्रभारी झारखंड राज्य) बिरेंदर सिंह के प्रेस नोट में वक्तव्य जारी कर कहा है ये चिंता का विषय है कोई जनप्रतिनिधि जब मीडिया को कोई वक्तव्य देते हैं तो उन्हें ये बात याद रखनी चाहिए कि भारतीय शक्ति अथवा कमजोरी के संबंधित नेताओं के समाचार को शत्रु देश विशेष रूप से ध्यान देते हैं,ऐसे में हमारे राष्ट्र रक्षकों का मनोबल गिरता है,श्री सिंह ने ये भी कहा की बेसक अपने किराए के सैनिकों और हथियारों को लेकर कई बार पाकिस्तान ने अपने देश के जनता का भुखमरी,गरीबी से ध्यान भटकाने,भारत पर कायरना हमला किए हैं,निर्दोषों को बर्बरता से मारा है, जिसका हर बार मुहतोड़ जवाब हमारे राष्ट्र रक्षकों ने दिया है और सदैव देते रहेंगे, बेसाक पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार होंगे जिससे वो हमारे 8—10 शहर तबाह कर सकता होगा,पर अगर भारत की और से जबावी कार्यवाही हो जाए और पूरी क्षमता का प्रयोग हो तो 70 प्रतिसत पाकिस्तान तबाह हो जायेगा,आज के समय में आधुनिक भारत अगर चाहे तो किसी भी दुश्मन देश को घर में घुस कर मारने की क्षमता रखता है,इसलिए दुश्मन राष्ट्र की शक्ति का महिमा गायन नहीं होना चाहिए अपितु हमारे राष्ट्र के शक्ति का प्रचार करें ताकि हमारे राष्ट्र रक्षकों का मनोबल बढ़ाने का काम हो,और सभी भारतीय नागरिक (हिंदू,मुस्लिम,सिख,इसाई)भारत के सैन्य क्षमता पर पूरा भरोसा करता है,भारत कभी की किसी अन्य देश की सीमा पर कब्जा नहीं करना चाहता लेकिन समय समय पर शत्रु देश ऐसा दुष्कृत्य करते रहते हैं जिसकी रक्षा में कई भारत मां के लाल शहीद होते हैं,ऐसे वीरों का हमे शत्रु देश का महिमा गायन कर अपमान नही करना चाहिए ये अपील श्री सिंह ने सभी से की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031