उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी – सपा (Samajwadi Party- SP) ने बीजेपी (BJP) को हराने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच सपा ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे सपा और कांग्रेस में तनाव बढ़ सकता है। सपा द्वारा पहली लिस्ट जारी करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने नाराज़गी जताई है।

“हम भिखारी नहीं, यह गठबंधन के लिए बेहतर तरीका नहीं”

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सपा की पहली लिस्ट पर मसूद ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “हम भिखारी नहीं हैं। यह अगर तरीका है तो यह गठबंधन के लिए बेहतर तरीका नहीं है।”

“बीजेपी से लड़ना चाहती है सपा या हमसे?”

मसूद ने सपा की पहली लिस्ट पर पर सवाल उठाते हुए एक अन्य बातचीत में कहा, “यहाँ जो कुछ भी हो रहा है, उससे ऐसा लगता है कि इस मामले में गंभीरता की कमी है। गंभीरता की कमी इसलिए है क्योंकि एक तरफ तो सपा और कांग्रेस की बातचीत हो रही है और दूसरी तरफ सपा ऐसी घोषणाएं कर रही है, जिससे पता चलता है कि बातचीत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बातचीत काफी गंभीरता से चल रही थी, लोग साथ बैठकर गंभीर चर्चा कर रहे थे, लेकिन अचानक ऐसा हो गया। इसलिए अब हम अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए, हमें बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं, क्योंकि इस स्थिति में क्या करना है, इसका फैसला पार्टी ही लेगी। जब सपा ने मेरे खिलाफ ऐसी घोषणा कर दी है, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि सपा मुझसे लड़ना चाहती है, कांग्रेस से लड़ना चाहती है, या फिर बीजेपी से? यह तो तय होना चाहिए न कि सपा बीजेपी से लड़ना चाहती है या हमसे? तो, अब मैं इस पर क्या कह सकता हूं?”

सहारनपुर से सांसद हैं मसूद

मसूद सहारनपुर से ही सांसद हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सहारनपुर में भी दो सीटों की मांग की थी, लेकिन सपा ने अपनी पहली लिस्ट में जारी किए गए 5 प्रत्याशियों में से 2 सहारनपुर से ही उतारे हैं। इस वजह से मसूद नाराज़ हैं और कांग्रेस और सपा के बीच भी तनाव बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30