नई दिल्ली। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली आकर गांधी परिवार से मुलाकात की है। वह रायबरेली से राहुल गांधी की जीत का प्रमाण पत्र लेकर आए थे। इस दौरान उन्हें सोनिया गांधी की ओर से सलाह दी गई है।
किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी को रायबरेली से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और सोनिया गांधी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सोनिया गांधी की ओर से सलाह दी गई है।
शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सोनिया गांधी की ओर से मिले निर्देश का पालन करूंगा। जीत के साथ जिम्मेदारी भी आती है और वो जिम्मेदारी मैं महसूस कर रहा हूं। अमेठी की जनता के साथ मिलकर मैं काम करूंगा तो निश्चित रूप में सफल होऊंगा। मैं बिना जनता को इन्वॉल्व किए कोई काम नहीं करूंगा।
अमेठी से जीत के बाद दिल्ली आकर गांधी परिवार से मिले किशोरी लाल शर्मा…
Next Article महाराष्ट्र में 10 जून को होगी मॉनसून की एंट्री…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














